क्षेत्रीय

सितम्बर 4, 2026 7:47 अपराह्न

views 47

पूर्वी राजस्थान और पश्चिमी मध्य प्रदेश में मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने पूर्वी राजस्थान और पश्चिमी मध्य प्रदेश में कल मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। अगले दो से तीन दिनों तक पूर्वोत्तर राज्यों, बिहार, मध्य प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तराखंड, सिक्किम, बंगाल और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में भी तेज बारिश हो सकती है। आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, छत्त...

सितम्बर 4, 2026 7:42 अपराह्न

views 36

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों ने अश्दर गली इलाके में एक आतंकी को मार गिराया

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों ने आज बडगाम जिले के अश्दर गली इलाके में एक आतंकी को मार गिराया। सेना के प्रवक्ता ने बताया कि क्षेत्र में आतंकवादियों की उपस्थिति की सटीक खुफिया जानकारी मिलने के बाद सेना जम्मू-कश्मीर पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ने अभियान शुरू किया था। प्रवक्ता ने बताया कि छानबीन क...

सितम्बर 4, 2026 7:38 अपराह्न

views 33

मेघालय में हाफ मैराथन में 11 हजार से अधिक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय एथलीटों ने भाग लिया

मेघालय में आज पांचवीं सोहरा अंतरराष्ट्रीय हाफ मैराथन का सफल आयोजन हुआ। इसका आयोजन मेघालय राज्य ओलिम्पिक संघ ने मेघालय सरकार के खेल और युवा कार्यक्रम निदेशालय तथा मेघालय एथलेटिक्स संघ के सहयोग से किया। मैराथन में सभी श्रेणियों में 11 हजार 672 क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय एथलीटों ने भाग लिया।...

सितम्बर 4, 2026 7:33 अपराह्न

views 35

सीबीआई ने ‘ऑपरेशन चक्र-VI’ के तहत ‘डिजिटल अरेस्ट’ के तीन मामलों में तीन लोगों को हिरासत में लिया

केंद्रीय अन्‍वेषण ब्‍यूरो (सीबीआई) ने आज 'डिजिटल अरेस्ट' के तीन बड़े मामलों में देश भर में कार्रवाई की। सीबीआई ने 'ऑपरेशन चक्र-VI' के अंतर्गत तीन लोगों को हिरासत में लिया। देश भर में लगातार बढ़ रहे 'डिजिटल अरेस्ट' के मामलों के ख़िलाफ़ सख़्त कदम उठाते हुए, देश के 20 राज्यों में 89 जगहों पर छानबीन का ...

सितम्बर 4, 2026 7:31 अपराह्न

views 24

पंजाब सरकार ने 17 जुलाई 2020 के बाद भर्ती 85 हजार कर्मचारियों के डीए में बदलाव का फैसला किया

पंजाब सरकार ने 17 जुलाई, 2020 के बाद भर्ती हुए लगभग 85 हजार कर्मचारियों के महंगाई भत्ते -डीए में बदलाव करने का फैसला किया है। डीए को मौजूदा 42 प्रतिशत से बढ़ाकर 60 प्रतिशत किया जाएगा। राज्य सरकार के इन कर्मचारियों की भर्ती जुलाई 2020 में केंद्रीय वेतनमान पर हुई थी। पंजाब के उद्योग मंत्री अमन अरोड़ा ...

सितम्बर 4, 2026 7:22 अपराह्न

views 22

दिल्ली के सभी 39 उप-मंडलों में पहली बार उप-पंजीयकों की नियुक्ति

दिल्‍ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के निर्देश पर दिल्ली के सभी 39 उप-मंडलों में पहली बार विशेष प्रक्रिया से उप-पंजीयकों की नियुक्ति की गई है। इन अधिकारियों की नियुक्ति, सूचना प्रौद्योगिकी आधारित रैंडमाइजेशन प्रक्रिया के माध्यम से अतिरिक्त मुख्य सचिव की उपस्थिति में पूरी की गई है। इस प्रक्रिया के अंत...

सितम्बर 4, 2026 6:48 अपराह्न

views 40

महाराष्ट्र: 5,348 लोगों ने शाडू मिट्टी से गणेश प्रतिमाएं बनाकर विश्व कीर्तिमान बनाया

महाराष्ट्र के जालना जिले में पांच हजार 348 लोगों ने एक साथ पर्यावरण अनुकूल शाडू मिट्टी से भगवान गणेश की मूर्तियों का निर्माण कर उल्लेखनीय विश्व कीर्तिमान बनाया है। इस उपलब्धि को गिनीज विश्व रिकॉर्ड और लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज किया गया है। यह आयोजन जालना में जे.ई.एस महाविद्यालय में आयोजित किय...

सितम्बर 4, 2026 6:31 अपराह्न

views 47

सूरत में 6 सितंबर को ‘फिट इंडिया संडेज़ ऑन साइकिल’ का 89वां संस्करण आयोजित होगा

युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय 6 सितम्‍बर को सूरत में 'फिट इंडिया संडेज़ ऑन साइकिल' का 89वां संस्करण आयोजित करेगा। इस कार्यक्रम का उद्देश्‍य युवाओं को स्वस्थ और नशा-मुक्त जीवन के लिए प्रोत्साहित करना तथा उनमें फिटनेस, खेल और सामुदायिक भागीदारी को बढ़ावा देना है। इस कार्यक्रम का विषय है- 'नशा मुक्त य...

सितम्बर 4, 2026 6:29 अपराह्न

views 30

उपराष्ट्रपति ने चंडीगढ़ में परिष्कृत विश्लेषणात्मक उपकरण सुविधा और केंद्रीय उपकरण प्रयोगशाला में उन्नत उपकरण सुविधा का उद्घाटन किया

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज चंडीगढ़ में पंजाब विश्वविद्यालय परिसर में परिष्कृत विश्लेषणात्मक उपकरण सुविधा और केंद्रीय उपकरण प्रयोगशाला में उन्नत उपकरण सुविधा का उद्घाटन किया। इस सुविधा से जीव विज्ञान, रसायन विज्ञान, भौतिक विज्ञान, इंजीनियरिंग और संबंधित क्षेत्रों में विश्वविद्यालय की विश्ले...

सितम्बर 4, 2026 5:06 अपराह्न

views 26

मिजोरम विद्युत विभाग 7 सितंबर से चार दिवसीय विशेष शिकायत निवारण अभियान चलाएगा

मिजोरम विद्युत विभाग सात से दस सितंबर तक चार दिवसीय विशेष शिकायत निवारण अभियान चलाएगा। अधिकारियों ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य आइजोल निवासियों की बिजली बिल और स्मार्ट मीटर संबंधी शिकायतों का समाधान करना है। स्मार्ट मीटर लगाने के बाद बिजली बिलों में वृद्धि की बढ़ती शिकायतों के कारण यह पहल की जा ...

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला