सितम्बर 4, 2026 7:33 अपराह्न

printer

सीबीआई ने ‘ऑपरेशन चक्र-VI’ के तहत ‘डिजिटल अरेस्ट’ के तीन मामलों में तीन लोगों को हिरासत में लिया

केंद्रीय अन्‍वेषण ब्‍यूरो (सीबीआई) ने आज ‘डिजिटल अरेस्ट’ के तीन बड़े मामलों में देश भर में कार्रवाई की। सीबीआई ने ‘ऑपरेशन चक्र-VI’ के अंतर्गत तीन लोगों को हिरासत में लिया।

देश भर में लगातार बढ़ रहे ‘डिजिटल अरेस्ट’ के मामलों के ख़िलाफ़ सख़्त कदम उठाते हुए, देश के 20 राज्यों में 89 जगहों पर छानबीन का अभियान चलाया गया। इस ऑपरेशन की योजना बहुत सावधानी से बनाई गई थी।

राजस्थान के जालसाज ने 7 करोड 67 लाख रुपये, गुजरात के जालसाज ने 19 करोड 24 लाख रुपये और राजस्थान के ही अन्य जालसाज ने 15 करोड 45 लाख रुपये की धोखाधड़ी की। एजेंसी ने ‘डिजिटल अरेस्ट’ के संगठित अपराध से निपटने का संकल्प भी दोहराया। यह ऐसी समस्या है जिसे सुप्रीम कोर्ट ने भी देश भर के नागरिकों के लिए गंभीर ख़तरा बताया है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला