उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज चंडीगढ़ में पंजाब विश्वविद्यालय परिसर में परिष्कृत विश्लेषणात्मक उपकरण सुविधा और केंद्रीय उपकरण प्रयोगशाला में उन्नत उपकरण सुविधा का उद्घाटन किया। इस सुविधा से जीव विज्ञान, रसायन विज्ञान, भौतिक विज्ञान, इंजीनियरिंग और संबंधित क्षेत्रों में विश्वविद्यालय की विश्लेषण और अनुसंधान क्षमताएं बढ़ेंगी।
इस दौरान उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन के साथ पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया और हरियाणा के राज्यपाल असीम कुमार घोष भी मौजूद रहे।
उपराष्ट्रपति ने पंजाब विश्वविद्यालय प्रौद्योगिकी नवाचार मंच का भी उद्घाटन किया, जो विश्वविद्यालय के स्टार्टअप और अनुसंधान प्रणाली को मजबूत करेगा। उन्होंने विश्वविद्यालय के 143 साल पुराने गौरवशाली इतिहास की सराहना की। उपराष्ट्रपति ने युवाओं से नशा न करने और देश के विकास में योगदान करने की अपील की।