सितम्बर 4, 2026 7:31 अपराह्न

printer

पंजाब सरकार ने 17 जुलाई 2020 के बाद भर्ती 85 हजार कर्मचारियों के डीए में बदलाव का फैसला किया

पंजाब सरकार ने 17 जुलाई, 2020 के बाद भर्ती हुए लगभग 85 हजार कर्मचारियों के महंगाई भत्ते -डीए में बदलाव करने का फैसला किया है। डीए को मौजूदा 42 प्रतिशत से बढ़ाकर 60 प्रतिशत किया जाएगा। राज्य सरकार के इन कर्मचारियों की भर्ती जुलाई 2020 में केंद्रीय वेतनमान पर हुई थी।

पंजाब के उद्योग मंत्री अमन अरोड़ा ने आज चंडीगढ़ में संवाददाता सम्‍मेलन में यह घोषणा की। कर्मचारियों की शिकायतों की जांच के लिए सरकार की 3-सदस्यीय कैबिनेट उप-समिति ने इन कर्मचारियों के डीए में बढ़ोतरी की सिफारिश की थी। लेकिन इस फैसले से 2020 से पहले भर्ती हुए लगभग 3 लाख 15 हजार कर्मचारी अपनी लंबित मांगों, खासकर डीए की बकाया किस्तों के भुगतान के लिए राहत का इंतजार करते रह सकते हैं।

इससे पहले, कर्मचारियों ने डीए के बकाया भुगतान सहित अपनी मांगें मनवाने के लिए 27 अगस्त को सामूहिक आकस्मिक अवकाश लिया था, जिसमें पेंशनभोगी भी शामिल हुए थे। इसके बाद सरकार ने विभागों को निर्देश दिया कि वे उन कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करें जो 27 अगस्त को अनुपस्थित रहे थे।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला