सितम्बर 4, 2026 7:42 अपराह्न

printer

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों ने अश्दर गली इलाके में एक आतंकी को मार गिराया

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों ने आज बडगाम जिले के अश्दर गली इलाके में एक आतंकी को मार गिराया। सेना के प्रवक्ता ने बताया कि क्षेत्र में आतंकवादियों की उपस्थिति की सटीक खुफिया जानकारी मिलने के बाद सेना जम्मू-कश्मीर पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ने अभियान शुरू किया था। प्रवक्ता ने बताया कि छानबीन के दौरान आतंकियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरू कर दी। मुठभेड़ में मारे गए आतंकवादी के पास से एक ए.के. राइफल और अन्य गोला बारूद बरामद  हुआ।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला