युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय 6 सितम्बर को सूरत में ‘फिट इंडिया संडेज़ ऑन साइकिल’ का 89वां संस्करण आयोजित करेगा। इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को स्वस्थ और नशा-मुक्त जीवन के लिए प्रोत्साहित करना तथा उनमें फिटनेस, खेल और सामुदायिक भागीदारी को बढ़ावा देना है। इस कार्यक्रम का विषय है- ‘नशा मुक्त युवा – विकसित भारत’।
युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने कहा कि ‘संडेज़ ऑन साइकिल’ और दूसरी फिटनेस गतिविधियों द्वारा ‘फिट इंडिया’ पहल एक ऐसी पीढ़ी तैयार कर रही है जो स्वस्थ, आत्मविश्वासी और अनुशासित हो तथा ‘विकसित भारत’ के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध हो।
यह संस्करण ‘नशा मुक्त युवा – विकसित भारत संकल्प अभियान’ के अंतर्गत 100 सप्ताह तक चलने वाले देशव्यापी ‘जन भागीदारी’ अभियान से भी जुड़ा है।