मेघालय में आज पांचवीं सोहरा अंतरराष्ट्रीय हाफ मैराथन का सफल आयोजन हुआ। इसका आयोजन मेघालय राज्य ओलिम्पिक संघ ने मेघालय सरकार के खेल और युवा कार्यक्रम निदेशालय तथा मेघालय एथलेटिक्स संघ के सहयोग से किया। मैराथन में सभी श्रेणियों में 11 हजार 672 क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय एथलीटों ने भाग लिया।
सोहरा हाफ मैराथन में भारत के सतीश कुमार वर्मा ने एक घंटा तीन दशमलव चार सेकंड के समय के साथ एलीट पुरुष वर्ग का खिताब जीता। महिला वर्ग में तेजस्विनी नरेंद्र लंबकाने ने एक घंटा 15 दशमलव दो शून्य सेकंड के समय के साथ खिताब जीता।
इस अवसर पर मेघालय सरकार के खेल और युवा कार्यक्रम मंत्री, वाइलादमिकी शायला ने मैराथन के व्यापक सामाजिक-आर्थिक प्रभावों के बारे में बताया। मैराथन के आयोजन से स्थानीय होमस्टे संचालकों, परिवहन प्रदाताओं और किसानों को सीधा लाभ होता है। इसके आयोजन से सोहरा को वर्षा और झरनों के लिए पारंपरिक प्रसिद्धि से अलग शीर्ष स्तरीय खेल स्थल के रूप में स्थापित होने में मदद मिली है।