क्षेत्रीय

अप्रैल 20, 2026 5:06 अपराह्न

views 77

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु कल ओडिशा दौरे पर

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु कल एक दिन के दौरे पर ओडिशा जाएंगी। इस दौरान राष्ट्रपति राउरकेला में सार्वजनिक समारोह में तारामंडल और विज्ञान केंद्र तथा निर्मल मुंडा परिवेश पथ का उद्घाटन करेंगी। राष्ट्रपति मुर्मु राउरकेला में एक जनजातीय संग्रहालय और एकीकृत कमान और नियंत्रण केंद्र का भी उद्घाटन करेंगी।

अप्रैल 20, 2026 5:47 अपराह्न

views 92

तमिलनाडु में कल शाम से लेकर मतदान समाप्त होने तक विशेष दिशा निर्देश जारी

तमिलनाडु में मुख्य चुनाव अधिकारी अर्चना पटनायक ने कल शाम से मतदान समाप्त होने तक के लिए विशेष दिशा निर्देश जारी किए हैं। इनमें सोशल मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक संचार के सभी माध्यमों से किसी भी प्रकार की चुनावी सामग्री का प्रदर्शन नहीं करने, साथ ही जनता की भागीदारी वाले किसी भी प्रकार के नाट्य प्रदर्शन पर...

अप्रैल 20, 2026 4:40 अपराह्न

views 60

दिल्ली: मुख्यमंत्री ने राजधानी के विभिन्न क्षेत्रों का जमीनी निरीक्षण किया

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज राजधानी स्थित आज़ादपुर मंडी , गुप्ता मार्केट और आसपास के क्षेत्रों का जमीनी निरीक्षण किया। इस दौरान श्रीमती गुप्ता ने दिल्ली मेट्रो रेल निगम और लोक निर्माण विभाग द्वारा चल रहे विकास कार्यों का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने सभी संबंधित विभागों को स्थानीय नागरिकों के आवागमन ...

अप्रैल 20, 2026 4:38 अपराह्न

views 93

दिल्ली के उपराज्पयाल तरणजीत सिंह संधू ‘नया पंजाब: संकट से परे एक एजेंडा’ विषय पर आयोजित सम्मेलन में शामिल

दिल्ली के उपराज्पयाल तरणजीत सिंह संधू आज राजधानी के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में ‘नया पंजाब: संकट से परे एक एजेंडा’ विषय पर आयोजित एक सम्मेलन में शामिल हुए। इस दौरान अपने संबोधन में उन्होंने सामाजिक विरासत को बढ़ाने, शिक्षा में निवेश करने, कौशल नवाचार को बढ़ावा देने और मज़बूत तथा टिकाऊ संस्थाओं का निर्मा...

अप्रैल 20, 2026 4:01 अपराह्न

views 109

असम के गुवाहाटी में हुई तेज बारिश के कारण कई इलाके जलमग्न

असम के गुवाहाटी शहर में हुई तेज बारिश के कारण कई इलाके अभी भी जलमग्न हैं, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि, स्थिति में अब कुछ सुधार हुआ है। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार, गुवाहाटी शहर और इसके आसपास के कई इलाकों में कल दो से तीन घंटे में 100 मिली मीटर से अधिक बारि...

अप्रैल 20, 2026 3:43 अपराह्न

views 1.3K

सिरमौर में पीएम ग्राम सड़क योजना का विस्तार, 11 नई सड़कों को मिली मंजूरी

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना बेहद कारगर साबित हो रही है। इस योजना के माध्यम से सभी दुर्गम क्षेत्रों को सड़क नेटवर्क से जोड़ा जा रहा है। योजना के चौथे चरण में 11 सड़कों को मंजूरी दी गई है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के तहत विकसित क...

अप्रैल 20, 2026 2:05 अपराह्न

views 101

तमिलनाडु: टीडीपी नेता और आंध्र प्रदेश के मुख्‍यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने कोयंबटूर में एनडीए के लिए किया प्रचार

तमिलनाडु में तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) के नेता और आंध्र प्रदेश के मुख्‍यमंत्री चन्‍द्र बाबू नायडू और केंद्रीय नागर विमानन मंत्री तथा टीडीपी के नेता किंजरापु राम मोहन नायडू ने राष्‍ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन-एनडीए के लिए कोयंबटूर में चुनाव प्रचार किया। उन्‍होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के ह...

अप्रैल 20, 2026 1:52 अपराह्न

views 63

पूर्वी-पश्चिमी राजस्थान, यूपी, मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़ और झारखंड में लू चलने की संभावना: मौसम विभाग

मौसम विभाग ने पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़ और झारखंड में अगले दो से तीन दिनों तक लू चलने की संभावना व्‍यक्‍त की है। विभाग ने पश्चिमी बंगाल के गांगेय क्षेत्र, तटीय आंध्र प्रदेश, तटीय कर्नाटक, केरल और माहे में भी अगले दो से तीन दिनों तक गर्म और उमस भरे मौसम ...

अप्रैल 20, 2026 1:39 अपराह्न

views 68

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और पीएम नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में हुई दुर्घटना पर जताया गहरा दुख

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में हुई बस दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना भी की। श्री मोदी ने इस दुर्घटना में जान गंवाने वाले प्रत्येक व्यक्ति के परिजनों को प्रधानमंत्र...

अप्रैल 20, 2026 1:26 अपराह्न

views 47

जम्‍मू-कश्‍मीर: उधमपुर जिले में बस के दुर्घटनाग्रस्‍त होने से 15 लोगों की मौत, कई घायल

जम्‍मू-कश्‍मीर के उधमपुर जिले में एक बस के दुर्घटनाग्रस्‍त होने के बाद 15 लोगों की मौत हो गई और कई घायल हुए हैं। अधिकारियों ने बताया कि यह दुर्घटना राजनगर-उधमपुर सड़क पर जल्‍लो गांव के निकट हुई है। जम्‍मू-कश्‍मीर के उपराज्‍यपाल मनोज सिन्‍हा ने इस त्रासदीपूर्ण दुर्घटना पर गहरा दुख व्‍यक्‍त किया है। श...