अप्रैल 20, 2026 1:26 अपराह्न

printer

जम्‍मू-कश्‍मीर: उधमपुर जिले में बस के दुर्घटनाग्रस्‍त होने से 15 लोगों की मौत, कई घायल

जम्‍मू-कश्‍मीर के उधमपुर जिले में एक बस के दुर्घटनाग्रस्‍त होने के बाद 15 लोगों की मौत हो गई और कई घायल हुए हैं। अधिकारियों ने बताया कि यह दुर्घटना राजनगर-उधमपुर सड़क पर जल्‍लो गांव के निकट हुई है।

जम्‍मू-कश्‍मीर के उपराज्‍यपाल मनोज सिन्‍हा ने इस त्रासदीपूर्ण दुर्घटना पर गहरा दुख व्‍यक्‍त किया है। श्री सिन्‍हा ने सोशल मीडिया पोस्‍ट में मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की और घायलों के शीघ्र स्‍वस्‍थ होने की कामना की। श्री सिन्‍हा ने बताया कि उन्‍होंने प्रभावित लोगों को हरसंभव सहायता प्रदान करने के लिए जिला प्रशासन, पुलिस, राज्‍य आपदा मोचन बल और स्‍वास्‍थ्‍य विभाग को निर्देश दिए हैं।

प्रधानमंत्री कार्यालय में केंद्रीय राज्‍यमंत्री और कठुआ-उधमपुर से लोकसभा के सांसद जितेंद्र सिंह ने रामनगर से उधमपुर जा रही सार्वजनिक परिवहन की एक बस की कानोटे गांव में दुर्घटनाग्रस्‍त होने की खबर मिलने के तुरंत बाद उधमपुर के उपायुक्‍त से बातचीत की। डॉ. सिंह ने कहा कि उन्‍होंने कहा कि तत्‍काल बचाव अभियान शुरू कर दिया गया और लोगों को सभी संभव सहायता दी जा रही है। डॉ. सिंह ने कहा कि वे स्‍थानीय प्रशासन और स्‍थानीय दलों के साथ लगातर सम्‍पर्क में हैं।