अप्रैल 20, 2026 5:47 अपराह्न | Tamil Nadu

printer

तमिलनाडु में कल शाम से लेकर मतदान समाप्त होने तक विशेष दिशा निर्देश जारी

तमिलनाडु में मुख्य चुनाव अधिकारी अर्चना पटनायक ने कल शाम से मतदान समाप्त होने तक के लिए विशेष दिशा निर्देश जारी किए हैं। इनमें सोशल मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक संचार के सभी माध्यमों से किसी भी प्रकार की चुनावी सामग्री का प्रदर्शन नहीं करने, साथ ही जनता की भागीदारी वाले किसी भी प्रकार के नाट्य प्रदर्शन पर प्रतिबंध शामिल है। निर्वाचन क्षेत्रों से बाहर के राजनीतिक पदाधिकारियों और पार्टी कार्यकर्ताओं को कल शाम छह बजे के बाद निर्वाचन क्षेत्र छोड़ देना होगा। पार्टी के स्टार प्रचारकों को कल शाम छह बजे के बाद चुनाव प्रचार करने की अनुमति नहीं होगी। मतदान के दिन, एक वाहन की अनुमति होगी और दूसरा वाहन चुनाव एजेंट या कार्यकर्ताओं के उपयोग के लिए होगा। वाहनों के परमिट चुनाव अधिकारी द्वारा जारी किए जाएंगे। किसी भी उम्मीदवार को मतदाताओं को लाने-ले जाने के लिए अपने या अपने एजेंट द्वारा किसी वाहन का उपयोग करने की अनुमति नहीं होगी।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला