अप्रैल 20, 2026 2:05 अपराह्न

printer

तमिलनाडु: टीडीपी नेता और आंध्र प्रदेश के मुख्‍यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने कोयंबटूर में एनडीए के लिए किया प्रचार

तमिलनाडु में तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) के नेता और आंध्र प्रदेश के मुख्‍यमंत्री चन्‍द्र बाबू नायडू और केंद्रीय नागर विमानन मंत्री तथा टीडीपी के नेता किंजरापु राम मोहन नायडू ने राष्‍ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन-एनडीए के लिए कोयंबटूर में चुनाव प्रचार किया। उन्‍होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के हाथों को मजबूत किया जाना चाहिए ताकि राज्‍य और राष्‍ट्र एक साथ मिलकर आगे बढ़ सकें। केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी ने भी आज सुबह कोयंबटूर में प्रचार किया।

कन्‍याकुमारी की एक जनसभा में आज राहुल गांधी ने विरूधुनगर की आग दुर्घटना के पीडि़तों के लिए गहरी संवेदना प्रकट की। वे राज्‍य के कई स्‍थानों पर चुनाव प्रचार कर रहे हैं। कन्‍याकुमारी में उन्‍होंने कहा कि प्रत्‍येक राज्‍य और उनकी भाषा का देश में समान महत्‍व है।

श्री गांधी ने एनडीए के साथ गठबंधन करने के लिए एआईएडीएमके की आलोचना की। भारतीय जनता पार्टी के नेता अन्‍नामलाई ने प्रचार के दौरान कहा कि डीएमके गठबंधन के किसी भी सहयोगी ने किसी काम के लिए डीएमके प्रमुख की सराहना नहीं की है।