अप्रैल 20, 2026 1:52 अपराह्न

printer

पूर्वी-पश्चिमी राजस्थान, यूपी, मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़ और झारखंड में लू चलने की संभावना: मौसम विभाग

मौसम विभाग ने पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़ और झारखंड में अगले दो से तीन दिनों तक लू चलने की संभावना व्‍यक्‍त की है। विभाग ने पश्चिमी बंगाल के गांगेय क्षेत्र, तटीय आंध्र प्रदेश, तटीय कर्नाटक, केरल और माहे में भी अगले दो से तीन दिनों तक गर्म और उमस भरे मौसम रहने की संभावना व्‍यक्‍त की है।

तमिलनाडु, पुद्दुचेरी और कराईक्‍काल में भी ऐसी ही स्थिति रहने की संभावना है। राष्ट्रीय राजधानी में अगले दो दिनों के लिए लू की चेतावनी जारी की है। विभाग के अनुसार ओडिशा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आज रात गर्म मौसम रह सकता है। इस बीच, विभाग ने अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में कल तक कुछ स्थानों पर तेज बारिश की अनुमान व्‍यक्‍त किया है।