अप्रैल 20, 2026 4:38 अपराह्न | Delhi Lieutenant Governor Taranjit Singh Sandhu

printer

दिल्ली के उपराज्पयाल तरणजीत सिंह संधू ‘नया पंजाब: संकट से परे एक एजेंडा’ विषय पर आयोजित सम्मेलन में शामिल

दिल्ली के उपराज्पयाल तरणजीत सिंह संधू आज राजधानी के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में ‘नया पंजाब: संकट से परे एक एजेंडा’ विषय पर आयोजित एक सम्मेलन में शामिल हुए। इस दौरान अपने संबोधन में उन्होंने सामाजिक विरासत को बढ़ाने, शिक्षा में निवेश करने, कौशल नवाचार को बढ़ावा देने और मज़बूत तथा टिकाऊ संस्थाओं का निर्माण करने कर बल दिया। साथ ही, उपराज्यपाल ने कहा कि पंजाब की कहानी यहां उपस्थित लोगों के साहस, जुझारूपन और दूरदृष्टि का जीता-जागता प्रमाण है।