अप्रैल 20, 2026 1:39 अपराह्न

printer

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और पीएम नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में हुई दुर्घटना पर जताया गहरा दुख

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में हुई बस दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना भी की।

श्री मोदी ने इस दुर्घटना में जान गंवाने वाले प्रत्येक व्यक्ति के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से दो-दो लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।