क्षेत्रीय

मई 21, 2026 6:58 अपराह्न

views 65

उत्तराखंड: नैनीताल जिले में एक वाहन के गहरी खाई में गिरने से दो महिलाओं सहित पांच लोगों की मौत

उत्तराखंड में नैनीताल जिले के भावली क्षेत्र में संतोरियम-रतीघाट बायपास रोड पर धाइला गांव के पास एक वाहन के गहरी खाई में गिर जाने से दो महिलाओं सहित पांच लोगों की मौत हो गई। स्थानीय पुलिस और राज्य आपदा बल के दलों ने खाई से शवों को निकाल लिया है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

मई 21, 2026 6:55 अपराह्न

views 78

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की गुणवत्ता और रखरखाव की प्रगति की समीक्षा की

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने आज नई दिल्ली में उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की गुणवत्ता और रखरखाव की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान श्री गडकरी ने टिकाऊ और कुशल राजमार्ग अवसंरचना सुनिश्चित करने के लिए परियोजनाओं को निर्धारित समय पर पूरा करने, गुणवत्ता मानकों का कड़ाई...

मई 21, 2026 6:49 अपराह्न

views 62

आंध्र प्रदेश के गुंटूर ज़िले के विद्यार्थियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन से मुलाक़ात की

आंध्र प्रदेश के गुंटूर ज़िले के विद्यार्थियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज उपराष्ट्रपति भवन में उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन से मुलाक़ात की। गरीब और वंचित पृष्ठभूमि के विद्यार्थियों को शैक्षणिक दौरे पर दिल्ली लाने की पहल की सराहना करते हुए, उपराष्ट्रपति ने कहा कि ऐसी यात्राओं से विद्यार्थियों को कक्...

मई 21, 2026 6:39 अपराह्न

views 53

जम्मू-कश्मीर: उपराज्यपाल मनोज सिन्‍हा ने कटरा में केंद्रीयकृत रसोई अक्षयपात्र की आधारशिला रखी

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्‍हा ने आज कटरा में केंद्रीयकृत रसोई अक्षयपात्र की आधारशिला रखी। इस रसोई के शुरू होने पर प्रतिदिन पांच हजार विद्यार्थियों को पोषक भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। इस अवसर पर उपराज्यपाल ने जम्मू में केंद्रीयकृत रसोई सहित केंद्र शासित प्रदेश में अन्‍य स्‍थानों पर अक्षयपात्र ...

मई 21, 2026 6:36 अपराह्न

views 47

सिविल सेवा प्रारम्‍भिक परीक्षा को देखते हुए रविवार को दिल्ली मेट्रो की विशेष लाइनों पर सुबह 6 बजे से शुरू होंगी सेवाएं

दिल्ली मेट्रो रविवार को आयोजित होने वाले सिविल सेवा (प्रारम्‍भिक) परीक्षा को देखते हुए परिक्षार्थियों की सुविधा के लिए अपनी विशेष लाइनों पर सेवाएं सुबह छह बजे से शुरू करेगा। दिल्ली मेट्रो ने कहा कि वह अपनी मेट्रो लाइन 7 जिसमें पिंक लाइन पर मजलिस पार्क से शिव विहार तक, लाइन 8 जिसमे मैजेंटा लाइन, यानी...

मई 21, 2026 6:27 अपराह्न

views 81

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने असम विधानसभा का अध्यक्ष चुने जाने पर रंजीत कुमार दास को बधाई दी

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने रंजीत कुमार दास को असम विधानसभा का अध्यक्ष चुने जाने पर बधाई दी है। श्री बिरला ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा है कि श्री दास का विधायी मामलों में व्यापक अनुभव और जनसेवा के प्रति अटूट समर्पण विधानसभा की प्रतिष्ठा और लोकतांत्रिक परंपराओं को मजबूत करेगा।

मई 21, 2026 6:12 अपराह्न

views 51

दिल्ली पुलिस ने अंतर-राज्यीय गिरोह के तीन तस्करों को गिरफ्तार किया, 25 लाख रुपये के मादक पदार्थ बरामद

    उत्तरी दिल्ली पुलिस ने सक्रिय मादक पदार्थों के एक अंतर-राज्यीय तस्‍करी गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने आज बताया कि नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।   पुलिस के अनुसार तस्‍करों के पास से लगभग 195 ग्राम से अधिक मादक पदार्थ बरामद किए गए। इसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाज़ार मे...

मई 21, 2026 6:08 अपराह्न

views 56

महाराष्ट्र: कौशल विकास, रोजगार, उद्यमिता और नवाचार विभाग ने दक्षिण कोरिया के शैक्षिक संस्‍थानों के साथ तीन समझौतों पर हस्ताक्षर किए

महाराष्ट्र में कौशल विकास, रोजगार, उद्यमिता और नवाचार विभाग ने दक्षिण कोरिया के शैक्षिक संस्‍थानों के साथ आज तीन समझौतों पर हस्ताक्षर किए। ये समझौते व्यावसायिक शिक्षा और प्रशिक्षण निदेशालय तथा कोरिया पॉलिटेक्निक, महाराष्ट्र राज्य कौशल विकास सोसायटी और दक्षिण कोरिया के राष्ट्रीय आजीवन शिक्षा संस्थान ...

मई 21, 2026 5:37 अपराह्न

views 56

त्रिपुरा: अगरतला रेलवे स्टेशन पर 18 लाख रुपये की मॉर्फिन जब्‍त की गई

त्रिपुरा में असम राइफल्स और सीमा शुल्क विभाग ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ संयुक्त रूप से अभियान चलाकर पश्चिम त्रिपुरा जिले में अगरतला रेलवे स्टेशन पर 18 लाख रुपये की लगभग 180 ग्राम मॉर्फिन जब्‍त की है। सुरक्षा बलों ने मौके से अरुण कुमार चकमा नाम के एक व्यक्ति को  गिरफ्तार किया है। जब्त की गई ...

मई 21, 2026 3:52 अपराह्न

views 86

झारखंड: भारतीय कम्‍युनिस्‍ट पार्टी माओवादी के 25 नक्सलियों और जेजेएमपी के दो उग्रवादियों ने किया आत्मसमर्पण

झारखंड के रांची में धुर्वा स्थित पुलिस मुख्यालय में भारतीय कम्‍युनिस्‍ट पार्टी माओवादी के 25 नक्सलियों और जेजेएमपी के दो उग्रवादियों ने हथियारों के साथ आत्मसमर्पण किया। आत्मसमर्पण करने वालों में आठ नक्सलियों पर कुल 33 लाख रुपये का इनाम घोषित था तथा इनके खिलाफ 426 मामले दर्ज हैं। नक्सलियों ने पुलिस क...