मई 21, 2026 5:37 अपराह्न

printer

त्रिपुरा: अगरतला रेलवे स्टेशन पर 18 लाख रुपये की मॉर्फिन जब्‍त की गई

त्रिपुरा में असम राइफल्स और सीमा शुल्क विभाग ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ संयुक्त रूप से अभियान चलाकर पश्चिम त्रिपुरा जिले में अगरतला रेलवे स्टेशन पर 18 लाख रुपये की लगभग 180 ग्राम मॉर्फिन जब्‍त की है। सुरक्षा बलों ने मौके से अरुण कुमार चकमा नाम के एक व्यक्ति को  गिरफ्तार किया है। जब्त की गई सामग्री और गिरफ्तार संदिग्ध को आगे की जांच और कानूनी कार्यवाही के लिए सीमा शुल्क विभाग को सौंप दिया गया है। असम राइफल्स के प्रवक्ता ने बताया यह छापेमारी विशिष्ट सूचनाओं के आधार पर की गई थी।

त्रिपुरा में अर्धसैनिक बलों की एक सप्ताह के भीतर मादक पदार्थों की यह दूसरी बड़ी बरामदगी है। इससे पहले 16 मई को, असम राइफल्स ने राजस्व खुफिया निदेशालय के साथ एक संयुक्त अभियान में मुंगियाकामी में लगभग एक लाख याबा टैबलेट की बड़ी खेप जब्त की थी।