दिल्ली मेट्रो रविवार को आयोजित होने वाले सिविल सेवा (प्रारम्भिक) परीक्षा को देखते हुए परिक्षार्थियों की सुविधा के लिए अपनी विशेष लाइनों पर सेवाएं सुबह छह बजे से शुरू करेगा।
दिल्ली मेट्रो ने कहा कि वह अपनी मेट्रो लाइन 7 जिसमें पिंक लाइन पर मजलिस पार्क से शिव विहार तक, लाइन 8 जिसमे मैजेंटा लाइन, यानी कृष्णा पार्क एक्सटेंशन से बॉटनिकल गार्डन तक और दीपाली चौक से मजलिस पार्क तक तथा लाइन 9 जिसमे ग्रे लाइन, यानी ढांसा बस स्टैंड से द्वारका तक सभी टर्मिनल स्टेशनों पर यह सेवाएं शुरू करेगा।
दिल्ली मेट्रो ने कहा कि यह विशेष व्यवस्था सिविल सेवा की प्रारंभिक परीक्षा के उम्मीदवारों के लिए सुगम आवागमन सुनिश्चित करने और उन्हें समय पर अपने परीक्षा केंद्रों तक पहुँचाने के लिए की गई है।