सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने आज नई दिल्ली में उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की गुणवत्ता और रखरखाव की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान श्री गडकरी ने टिकाऊ और कुशल राजमार्ग अवसंरचना सुनिश्चित करने के लिए परियोजनाओं को निर्धारित समय पर पूरा करने, गुणवत्ता मानकों का कड़ाई से पालन करने और उन्नत प्रौद्योगिकी अपनाने को कहा। उन्होंने कहा कि मजबूत सड़क नेटवर्क कनेक्टिविटी बढ़ाने, आर्थिक विकास को गति देने और यात्रियों की सुविधा के लिए अत्यधिक महत्वपूर्ण हैं। केन्द्रीय मंत्री ने अधिकारियों को निवारक उपाय लागू करके आगामी मानसून के लिये व्यापक तैयारी करने का भी निर्देश दिया।
News On AIR | मई 21, 2026 6:55 अपराह्न
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की गुणवत्ता और रखरखाव की प्रगति की समीक्षा की