मई 21, 2026 6:39 अपराह्न

printer

जम्मू-कश्मीर: उपराज्यपाल मनोज सिन्‍हा ने कटरा में केंद्रीयकृत रसोई अक्षयपात्र की आधारशिला रखी

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्‍हा ने आज कटरा में केंद्रीयकृत रसोई अक्षयपात्र की आधारशिला रखी। इस रसोई के शुरू होने पर प्रतिदिन पांच हजार विद्यार्थियों को पोषक भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। इस अवसर पर उपराज्यपाल ने जम्मू में केंद्रीयकृत रसोई सहित केंद्र शासित प्रदेश में अन्‍य स्‍थानों पर अक्षयपात्र शुरू करने के बारे में जानकारी दी। उन्होंने युवापीढ़ी को सशक्त बनाने के लिेए सरकार और सामाजिक संगठनों के बीच सहयोग मजबूत करने का आग्रह किया।