क्षेत्रीय

मई 21, 2026 10:25 पूर्वाह्न

views 90

पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में फलता विधानसभा सीट के लिए पुनर्मतदान जारी

पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में फलता विधानसभा सीट के लिए पुनर्मतदान जारी है। मतदान शाम 6 बजे समाप्त होगा। निर्वाचन आयोग ने फलता विधानसभा क्षेत्र में सभी मतदान केन्‍द्रों पुनर्मतदान का आदेश दिया था और 29 अप्रैल को हुए मतदान को रद्द कर दिया था, क्योंकि मतदाताओं को डराने-धमकाने, मतदान केंद्रों...

मई 21, 2026 8:52 पूर्वाह्न

views 130

पश्चिम बंगाल सरकार ने सरकारी कर्मचारियों द्वारा मीडिया को बयान तथा सूचना देने के संबंध में सख्त निर्देश जारी किए

पश्चिम बंगाल सरकार ने सरकारी कर्मचारियों द्वारा मीडिया को बयान तथा सूचना देने के संबंध में सख्त निर्देश जारी किए हैं। मुख्य सचिव का परिपत्र सभी विभागों, जिला प्रशासनों और पुलिस प्रशासनों को भेजा गया है। निर्देश के अनुसार, अखिल भारतीय सेवाओं, राज्य प्रशासनिक सेवा, पुलिस सेवा और अन्य सरकारी कर्मचारियो...

मई 21, 2026 8:47 पूर्वाह्न

views 122

पश्चिम बंगाल सरकार ने बी.एस.एफ को ज़मीन सौंपना शुरू किया

पश्चिम बंगाल सरकार ने भारत-बांग्लादेश सीमा पर कंटीले तारों की बाड़ लगाने के लिए सीमा सुरक्षा बल (बी.एस.एफ) को ज़मीन सौंपना शुरू कर दिया है। नबन्ना में कल मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बी.एस.एफ अधिकारियों की मौजूदगी में औपचारिक रूप से इस प्रक्रिया की शुरुआत की। मुख्यमंत्री ने पिछली सरकार पर सीमा सुर...

मई 21, 2026 8:41 पूर्वाह्न

views 636

पश्चिम बंगाल: दक्षिण 24 परगना जिले की फलता विधानसभा सीट पर आज होगा पुनः मतदान

पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में फलता विधानसभा सीट के लिए पुनर्मतदान शुरू हो गया है। मतदान शाम 6 बजे समाप्त होगा। फलता विधानसभा सीट पर होने वाले पुनः मतदान में दो निर्दलीय उम्मीदवारों सहित कुल छह उम्मीदवार मैदान में हैं। तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार जहांगीर खान ने चुनाव न लड़ने की घोषणा कर द...

मई 20, 2026 10:21 अपराह्न

views 152

जम्मू-कश्मीर: पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास ज़ब्त की 2 किलोग्राम हेरोइन

जम्मू-कश्मीर में, पुलिस ने जम्मू जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास ड्रोन से गिराई गई लगभग 2 किलोग्राम हेरोइन ज़ब्त की है। हमारे जम्मू संवाददाता ने बताया कि सीमा पार नशीले पदार्थों की तस्करी के बारे में मिली खुफिया जानकारी के आधार पर एक सप्ताह तक चले निगरानी अभियान के बाद पुलिस टीमों ने बिश्ना सेक्ट...

मई 20, 2026 9:38 अपराह्न

views 65

पंजाब पुलिस ने अमृतसर और फिरोजपुर में चलाया अभियान, 14 किलोग्राम हेरोइन सहित अन्य नशीली दवाएं बरामद

पंजाब पुलिस ने आज अमृतसर और फिरोजपुर में तीन अलग-अलग अभियानों में 14 किलोग्राम हेरोइन, 12 किलोग्राम आइस और अन्य प्रकार की नशीली दवाओं के साथ-साथ एक अत्याधुनिक पिस्तौल बरामद की है। पुलिस ने दुबई स्थित एक अंतरराष्ट्रीय नशीली दवाओं की तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। यह गिरोह अबू धाबी से भी ...

मई 20, 2026 9:34 अपराह्न

views 75

मध्य प्रदेश: इंदौर में आज से ब्रिक्स युवा उद्यमिता कार्य समूह की दो दिवसीय बैठक शुरू

मध्य प्रदेश के इंदौर में आज से ब्रिक्स युवा उद्यमिता कार्य समूह की दो दिवसीय बैठक शुरू हो गई है। भारत इस बैठक की अध्यक्षता कर रहा है। बैठक का विषय है 'लचीलापन, नवाचार, सहयोग और स्थिरता के लिए निर्माण'। इसका आयोजन युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय द्वारा किया जा रहा है। केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री निखिल...

मई 20, 2026 9:20 अपराह्न

views 123

पश्चिम बंगाल: मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने अवैध घुसपैठियों को देश से निकालने की प्रक्रिया शुरू की

पश्चिम बंगाल में, मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने नागरिकता (संशोधन) अधिनियम (सी.ए.ए.) के अन्‍तर्गत अवैध बांग्लादेशी घुसपैठियों को देश से निकालने की प्रक्रिया तुरंत शुरू करने की घोषणा की है। सीमा पर बाड़ लगाने के लिए सीमा सुरक्षा बल को ज़मीन सौंपने के एक समारोह के दौरान नाबन्ना में उन्‍होंने कहा कि अब...

मई 20, 2026 8:57 अपराह्न

views 96

रायपुर में 29 से 31 मई तक राष्‍ट्रीय आम महोत्‍सव का होगा आयेजन

रायपुर में 29 से 31 मई तक राष्‍ट्रीय आम महोत्‍सव का आयेजन किया जाएगा। इंदिरा गांधी कृषि विश्‍वविद्यालय परिसर में आयोजित होने वाले महोत्‍सव में 250 से अधिक किस्‍मों के आमों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इस कार्यक्रम के दौरान विभिन्‍न किस्‍मों के आमों की प्रतिस्‍पर्धा भी आयोजित की जाएगी। प्रतिस्‍पर्धा में ...

मई 20, 2026 8:25 अपराह्न

views 50

जम्मू-कश्मीर में अटल टिंकरिंग लैब स्थापित करने के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू

नीति आयोग के अटल इनोवेशन मिशन ने जम्मू-कश्मीर में एक सशक्त नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र के निर्माण के लिए 500 नई अटल टिंकरिंग लैब (एटीएल) स्थापित करने के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह पहल जम्मू-कश्मीर के शिक्षा विभाग और कश्मीर विश्वविद्यालय के सहयोग से कार्यान्वित की जा रही है। आयोग ने बताया कि...