मई 21, 2026 10:25 पूर्वाह्न

printer

पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में फलता विधानसभा सीट के लिए पुनर्मतदान जारी

पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में फलता विधानसभा सीट के लिए पुनर्मतदान जारी है। मतदान शाम 6 बजे समाप्त होगा। निर्वाचन आयोग ने फलता विधानसभा क्षेत्र में सभी मतदान केन्‍द्रों पुनर्मतदान का आदेश दिया था और 29 अप्रैल को हुए मतदान को रद्द कर दिया था, क्योंकि मतदाताओं को डराने-धमकाने, मतदान केंद्रों के अंदर अनधिकृत उपस्थिति और मतदान मशीनों के साथ संभावित छेड़छाड़ सहित कई रिपोर्टें मिली थीं। फलता विधानसभा सीट पर होने वाले पुनः मतदान में दो निर्दलीय उम्मीदवारों सहित कुल छह उम्मीदवार मैदान में हैं। तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार जहांगीर खान ने चुनाव न लड़ने की घोषणा कर दी है। हालांकि, नाम वापस लेने की समय सीमा समाप्त हो चुकी है, इसलिए औपचारिक रूप से उनका नाम मतपत्र पर बना हुआ है। भाजपा के उम्मीदवार देबांशु पांडा हैं। कांग्रेस ने अब्दुर रज्जाक मोल्ला और सीपीआईएम ने शंभू नाथ कुर्मी को उम्मीदवार बनाया है।