पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में फलता विधानसभा सीट के लिए पुनर्मतदान शुरू हो गया है। मतदान शाम 6 बजे समाप्त होगा। फलता विधानसभा सीट पर होने वाले पुनः मतदान में दो निर्दलीय उम्मीदवारों सहित कुल छह उम्मीदवार मैदान में हैं।
तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार जहांगीर खान ने चुनाव न लड़ने की घोषणा कर दी है। हालांकि, नाम वापस लेने की समय सीमा समाप्त हो चुकी है, इसलिए औपचारिक रूप से उनका नाम मतपत्र पर बना हुआ है। भाजपा के उम्मीदवार देबांशु पांडा हैं। कांग्रेस ने अब्दुर रज्जाक मोल्ला और सीपीआईएम ने शंभू नाथ कुर्मी को उम्मीदवार बनाया है।