मई 20, 2026 8:25 अपराह्न

printer

जम्मू-कश्मीर में अटल टिंकरिंग लैब स्थापित करने के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू

नीति आयोग के अटल इनोवेशन मिशन ने जम्मू-कश्मीर में एक सशक्त नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र के निर्माण के लिए 500 नई अटल टिंकरिंग लैब (एटीएल) स्थापित करने के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह पहल जम्मू-कश्मीर के शिक्षा विभाग और कश्मीर विश्वविद्यालय के सहयोग से कार्यान्वित की जा रही है।

आयोग ने बताया कि ये नई लैब, अटल नवाचार मिशन के व्यापक सीमावर्ती क्षेत्र कार्यक्रम का एक प्रमुख घटक हैं। आवेदन में कई संशोधन किए गए हैं, जिनमें सरकारी, निजी, सहायता प्राप्त, केंद्रीय विद्यालय, आर्मी गुडविल स्कूल और जवाहर नवोदय विद्यालय जैसी विभिन्न श्रेणियों के विद्यालयों को शामिल करना है।

अटल इनोवेशन मिशन के  निदेशक दीपक बागला ने कहा कि यह पहल समस्या-समाधानकर्ताओं, रचनाकारों और राष्ट्र-निर्माताओं की एक नई पीढ़ी को पोषित करेगी। उन्‍होंने कहा कि ये प्रयोगशालाएँ विद्यार्थियों को सशक्त बनाएंगी।