मई 20, 2026 10:21 अपराह्न

printer

जम्मू-कश्मीर: पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास ज़ब्त की 2 किलोग्राम हेरोइन

जम्मू-कश्मीर में, पुलिस ने जम्मू जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास ड्रोन से गिराई गई लगभग 2 किलोग्राम हेरोइन ज़ब्त की है। हमारे जम्मू संवाददाता ने बताया कि सीमा पार नशीले पदार्थों की तस्करी के बारे में मिली खुफिया जानकारी के आधार पर एक सप्ताह तक चले निगरानी अभियान के बाद पुलिस टीमों ने बिश्ना सेक्टर में यह खेप बरामद की।

बिश्ना क्षेत्र के बहादुरहन पंचायत में एक स्थानीय निवासी ने अपने खेत में जुताई करते समय संदिग्ध वस्तु देखी, जिसके बाद पैकेट बरामद किया गया। इस अभियान के दौरान लगभग डेढ़ से दो किलोग्राम वजन की हेरोइन की एक बड़ी खेप बरामद की गई।