क्षेत्रीय

जून 3, 2026 9:14 अपराह्न

views 52

डॉ. अर्चना गुप्ता ने भाजपा की हरियाणा इकाई के अध्यक्ष के रूप में कार्यभार ग्रहण किया

डॉ. अर्चना गुप्ता ने भारतीय जनता पार्टी की हरियाणा इकाई के अध्यक्ष के रूप में कार्यभार ग्रहण कर लिया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज पंचकुला स्थित पार्टी मुख्यालय में उन्हें औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण कराया। डॉ. अर्चना गुप्ता ने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बडोली का स्थान लिया है। इस नियुक्ति ...

जून 3, 2026 9:12 अपराह्न

views 29

राज्य में अफ्रीकी स्वाइन फीवर की रोकथाम के लिए सभी उपाय किए जा रहें हैं: मेघालय के मुख्यमंत्री

मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड के. संगमा ने कहा है कि राज्य में अफ्रीकी स्वाइन फीवर की रोकथाम के लिए सभी उपाय किए जा रहें हैं। उन्होंने बताया कि पशुपालन और पशु चिकित्सा विभाग इसे रोकने के लिए हर संभव कदम उठा रहा है। इस नए संक्रमण ने पशुओं विशेष रूप से सुअर पालन को लेकर चिंता बढ़ा दी है, जो मेघालय और प...

जून 3, 2026 10:22 अपराह्न

views 114

पश्चिम बंगाल विधानसभा में ऋतब्रत बनर्जी को विपक्ष का नेता नियुक्त किया गया

पश्चिम बंगाल विधानसभा में ऋतब्रत बनर्जी को विपक्ष का नेता नियुक्त किया गया है। विधानसभा अध्यक्ष द्वारा तृणमूल कांग्रेस के बागी विधायकों के एक समूह को अलग विधायक दल के रूप में मान्यता देने के बाद यह नियुक्ति हुई है।

जून 3, 2026 10:08 अपराह्न

views 154

कांग्रेस नेता डी.के. शिवकुमार ने कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली

कर्नाटक में वरिष्ठ कांग्रेस नेता डी.के. शिवकुमार ने आज राज्य के 25वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। सिद्धारमैया मंत्रिमंडल में गृह विभाग संभाल रहे डॉ. जी. परमेश्वर ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इसके अलावा 12 विधायकों ने कैबिनेट मंत्री क...

जून 3, 2026 8:51 अपराह्न

views 39

सीजीपीएससी ने राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2025 का कार्यक्रम जारी किया

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) ने राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2025 का कार्यक्रम जारी कर दिया है। आयोग के अनुसार लिखित परीक्षा 6 से 9 जून तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा प्रतिदिन दो चरणों में होगी। मुख्य परीक्षा अंबिकापुर, बिलासपुर, दुर्ग, जगदलपुर और रायपुर स्थित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।

जून 3, 2026 8:45 अपराह्न

views 47

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण में फ्लैटेड फैक्ट्री कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन किया

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि विकास और उद्यम के लिए सुरक्षा सबसे महत्वपूर्ण है। सुरक्षा के बिना न तो सुशासन होता है और न ही समृद्धि आती है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण में साढे 42 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित फ्लैटेड फैक्ट्री कॉम्प्ले...

जून 3, 2026 9:03 अपराह्न

views 23

लद्दाख में सतत कचरा प्रबंधन को बढ़ावा देने के लिए पांच दिवसीय अभियान चलाया जा रहा है

लद्दाख में सतत कचरा प्रबंधन को बढ़ावा देने के लिए पांच दिवसीय अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का समापन पांच जून को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर होगा। यह कार्यक्रम स्वच्छ भारत मिशन-ग्रामीण के अंतर्गत चल रहे ‘स्वच्छ गांव सुरक्षित जल’ अभियान का हिस्सा है।

जून 3, 2026 8:28 अपराह्न

views 77

दिल्ली की मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री जन सेवा सदन में जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों से संवाद किया

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज मुख्यमंत्री जन सेवा सदन में जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों से संवाद किया। उन्‍होंने लोगों की समस्याओं, शिकायतों और सुझावों को गंभीरता से सुना। इस दौरान बड़ी संख्या में नागरिक अपनी व्यक्तिगत, सामाजिक और प्रशासनिक समस्याओं को लेकर ज...

जून 3, 2026 8:23 अपराह्न

views 31

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने नबन्ना में सामाजिक सुरक्षा योजना अन्नपूर्णा की शुरुआत की

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने आज नबन्ना में सामाजिक सुरक्षा योजना अन्नपूर्णा की शुरुआत की। इसके अंतर्गत 28 लाख से अधिक महिलाओं के खातों में 3-3 हजार रुपये हस्तांतरित किए गए। समारोह के दौरान पांच महिलाओं को प्रतीकात्मक रूप से स्वीकृति पत्र सौंपे गए। इस अवसर पर महिला और बाल विकास मंत्...

जून 3, 2026 8:55 अपराह्न

views 20

छत्तीसगढ़ में हुए शहरी स्थानीय निकाय चुनावों के लिए मतगणना कल होगी

छत्तीसगढ़ में हुए शहरी स्थानीय निकाय चुनावों के लिए मतगणना कल होगी। तीन स्तरीय पंचायत चुनावों के परिणाम भी उसी दिन घोषित किए जाएंगे। राज्य चुनाव आयोग ने मतगणना प्रक्रिया के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं। शहरी स्थानीय निकायों और तीन स्तरीय पंचायतों के लिए आम चुनाव और उपचुनावों के लिए मतदान ...