छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) ने राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2025 का कार्यक्रम जारी कर दिया है। आयोग के अनुसार लिखित परीक्षा 6 से 9 जून तक आयोजित की जाएगी।
परीक्षा प्रतिदिन दो चरणों में होगी। मुख्य परीक्षा अंबिकापुर, बिलासपुर, दुर्ग, जगदलपुर और रायपुर स्थित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।