पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने आज नबन्ना में सामाजिक सुरक्षा योजना अन्नपूर्णा की शुरुआत की। इसके अंतर्गत 28 लाख से अधिक महिलाओं के खातों में 3-3 हजार रुपये हस्तांतरित किए गए। समारोह के दौरान पांच महिलाओं को प्रतीकात्मक रूप से स्वीकृति पत्र सौंपे गए। इस अवसर पर महिला और बाल विकास मंत्री अग्निमित्रा पॉल भी उपस्थित थीं। इस योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को पंजीकरण कराने के लिए 90 दिन का समय दिया गया है। 25 से 60 वर्ष की आयु वर्ग की महिलाएं इस योजना के लिए पात्र होंगी।
News On AIR | जून 3, 2026 8:23 अपराह्न
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने नबन्ना में सामाजिक सुरक्षा योजना अन्नपूर्णा की शुरुआत की