जून 3, 2026 10:08 अपराह्न

printer

कांग्रेस नेता डी.के. शिवकुमार ने कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली

कर्नाटक में वरिष्ठ कांग्रेस नेता डी.के. शिवकुमार ने आज राज्य के 25वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

सिद्धारमैया मंत्रिमंडल में गृह विभाग संभाल रहे डॉ. जी. परमेश्वर ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इसके अलावा 12 विधायकों ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की।

शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। इनमें लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे तथा तेलंगाना, केरलम और हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री शामिल थे।

इस बीच, पूर्व विधानसभा उपाध्‍यक्ष रुद्रप्पा मन्नापा लामानी को नए विधानसभा अध्यक्ष के चुनाव तक कार्यवाहक अध्यक्ष के रूप में नामित किया गया है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला