छत्तीसगढ़ में हुए शहरी स्थानीय निकाय चुनावों के लिए मतगणना कल होगी। तीन स्तरीय पंचायत चुनावों के परिणाम भी उसी दिन घोषित किए जाएंगे।
राज्य चुनाव आयोग ने मतगणना प्रक्रिया के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं। शहरी स्थानीय निकायों और तीन स्तरीय पंचायतों के लिए आम चुनाव और उपचुनावों के लिए मतदान इस महीने की पहली तारीख को हुआ था।