जून 3, 2026 8:28 अपराह्न

printer

दिल्ली की मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री जन सेवा सदन में जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों से संवाद किया

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज मुख्यमंत्री जन सेवा सदन में जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों से संवाद किया। उन्‍होंने लोगों की समस्याओं, शिकायतों और सुझावों को गंभीरता से सुना। इस दौरान बड़ी संख्या में नागरिक अपनी व्यक्तिगत, सामाजिक और प्रशासनिक समस्याओं को लेकर जन सेवा सदन पहुंचे। श्रीमती गुप्‍ता ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को मामलों के तुरंत और प्रभावी समाधान के लिए आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई केवल शिकायत दर्ज कराने का माध्यम नहीं, बल्कि सरकार और जनता के बीच विश्वास, संवाद और जवाबदेही को मजबूत करने का अहम मंच है।

जनसुनवाई के दौरान एक महिला ने बैंकिंग और पारिवारिक विवाद से जुड़े मामले में अपनी समस्या मुख्यमंत्री के समक्ष रखी। उन्‍होंने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कानूनी और प्रशासनिक सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए जिससे पीड़ित को न्याय मिल सके।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला