जून 3, 2026 9:03 अपराह्न

printer

लद्दाख में सतत कचरा प्रबंधन को बढ़ावा देने के लिए पांच दिवसीय अभियान चलाया जा रहा है

लद्दाख में सतत कचरा प्रबंधन को बढ़ावा देने के लिए पांच दिवसीय अभियान चलाया जा रहा है।

इस अभियान का समापन पांच जून को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर होगा। यह कार्यक्रम स्वच्छ भारत मिशन-ग्रामीण के अंतर्गत चल रहे ‘स्वच्छ गांव सुरक्षित जल’ अभियान का हिस्सा है।