जून 3, 2026 8:45 अपराह्न

printer

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण में फ्लैटेड फैक्ट्री कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन किया

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि विकास और उद्यम के लिए सुरक्षा सबसे महत्वपूर्ण है। सुरक्षा के बिना न तो सुशासन होता है और न ही समृद्धि आती है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण में साढे 42 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित फ्लैटेड फैक्ट्री कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन करते हुए ये बात कही। इस अवसर पर उन्होंने जीआईडीए में कार्यरत श्रमिकों के लिए आवासीय परिसर का उद्घाटन भी किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 2017 से सरकार अपराध और अपराधियों के खिलाफ शून्य सहिष्णुता की नीति अपना रही है।