राष्ट्रीय

मई 21, 2026 5:56 अपराह्न

views 309

तीन भारतीयों सहित 274 पर्वतारोहियों ने माउंट एवरेस्ट पर एक दिन में सबसे अधिक चढ़ाई का विश्‍व रिकॉर्ड बनाया

तीन भारतीयों सहित 274 पर्वतारोहियों ने नेपाल की ओर से माउंट एवरेस्ट पर एक दिन में सबसे अधिक चढ़ाई करने का विश्‍व रिकॉर्ड बनाया है। कीर्तिमान बनाने वाली टीम में शामिल तीन भारतीय पर्वतारोही तुलसी रेड्डी पालपुनूरी, संदीप अरे और अजय पाल सिंह धालीवाल हैं। नेपाल के कामी रीता शेरपा ने भी एक नया कीर्तिमान ब...

मई 21, 2026 9:40 अपराह्न

views 1.8K

देश में कच्चे तेल, पेट्रोल, डीज़ल, प्राकृतिक गैस और एलपीजी का पर्याप्त भंडार: सरकार

सरकार ने आश्‍वस्‍त किया है कि देश में कच्चे तेल, पेट्रोल, डीज़ल, प्राकृतिक गैस और एलपीजी का पर्याप्त भंडार है और रिफाइनरी संयंत्र माँग को पूरा करने के लिए अपनी पूरी क्षमता से काम कर रही हैं। एलपीजी का उत्पादन बढ़ा दिया गया है और प्रति दिन रिफाइनरी संयंत्र में लगभग 46 से 47 हज़ार टन एलपीजी का उत्पादन...

मई 21, 2026 5:27 अपराह्न

views 43

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री मोदी को एफएओ एग्रीकोला मेडल से सम्मानित किए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की

कृषि और किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज कहा कि भारत ने कृषि उत्पादन बढ़ाकर, खाद्य सुरक्षा को मजबूत करके और लाखों किसानों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाकर विश्व के सामने एक नया आदर्श प्रस्तुत किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रोम में खाद्य और कृषि संगठन (एफएओ) एग्रीकोला मेडल से सम्मान...

मई 21, 2026 5:23 अपराह्न

views 73

कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए कम्प्यूटर से निकाला गया ड्रॉ, एक हजार यात्रियों का हुआ चयन

विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने इस वर्ष की कैलाश मानसरोवर यात्रा के यात्रियों का चयन करने के लिए कम्प्यूटर से ड्रॉ निकाला। इस वर्ष की यात्रा जून में शुरू होकर अगस्त में सम्पन्न होगी। विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा है कि निष्पक्ष और पारदर्शी कम्प्यूटर आधारित चयन पक्रिया के माध्यम से एक हजार यात्रियो...

मई 21, 2026 5:15 अपराह्न

views 51

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने अमरीकी वाणिज्‍य उद्योग परिसंघ के वार्षिक लीडरशिप शिखर सम्मेलन को संबोधित किया

वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि भारत और अमरीका स्वाभाविक साझेदार के रूप में काम कर रहे हैं और प्रौद्योगिकी नवाचार, रक्षा, डिजिटल डेटा केंद्र, क्वांटम कंप्यूटिंग और चिकित्सा उपकरण सहित विभिन्न क्षेत्रों में एक-दूसरे के पूरक हैं। नई दिल्‍ली में आज अमरीकी वाणिज्‍य उद्योग परिसंघ के वार्...

मई 21, 2026 5:11 अपराह्न

views 41

डीआरआई ने 120 करोड़ रुपये की तीन लाख इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट ज़ब्त की

राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने महाराष्ट्र, गुजरात, दिल्ली और पश्चिम बंगाल में ई-सिगरेट की तस्करी करने वाले गिरोह पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 120 करोड़ रुपये की तीन लाख इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट ज़ब्त की हैं। वित्त मंत्रालय ने बताया कि ये प्रतिबंधित ई-सिगरेट चीन से मंगवाई गई थीं। भारत में 'इलेक्ट्रॉनिक स...

मई 21, 2026 3:46 अपराह्न

views 70

स्कूल प्रबंधन समिति दिशानिर्देश 2026 निजी गैर-सहायता प्राप्त स्कूलों पर लागू नहीं होते: शिक्षा मंत्रालय

शिक्षा मंत्रालय ने यह स्पष्ट किया है कि स्कूल प्रबंधन समिति दिशानिर्देश 2026 निजी गैर-सहायता प्राप्त स्कूलों पर लागू नहीं होते हैं, क्योंकि इन संस्थानों को अपने खर्चों को पूरा करने के लिए सरकार या स्थानीय प्राधिकरण से कोई अनुदान प्राप्त नहीं होता है। हाल ही में श्री प्रधान ने सामुदायिक भागीदारी और स...

मई 21, 2026 3:41 अपराह्न

views 48

सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने निवेशकों से कथित ठगी के मामले में लंबित 53 प्राथमिकियों को एक साथ मिलाने की याचिका पर सुनवाई से किया इनकार

    सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने आज उस याचिका पर सुनवाई करने से इनकार कर दिया जिसमें यह निर्देश देने की मांग की गई थी कि निवेशकों से कथित तौर पर 49 करोड़ रुपये की ठगी के मामले में सात राज्यों में लंबित 53 प्राथमिकियों को एक साथ मिला दिया जाए। न्‍यायालय ने टिप्पणी की कि प्राथमिकियों को एक साथ मिलाने और त्व...

मई 21, 2026 3:35 अपराह्न

views 63

साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स ने मुंबई में भारत-साइप्रस व्यापार मंच को संबोधित किया

साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स ने कहा कि साइप्रस यूरोप, पूर्वी भूमध्य सागर, खाड़ी और उत्तरी अफ्रीका के बाजारों में पहुंच रखने वाले भारतीय व्यवसायों के लिए एक विश्वसनीय और प्रतिस्पर्धी लॉन्च पैड के रूप में काम करने के लिए तैयार है। मुंबई में आयोजित भारत-साइप्रस व्यापार मंच को संबोधित कर...

मई 21, 2026 2:41 अपराह्न

views 79

मौसम विभाग ने कल तक उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और विदर्भ में भीषण लू का रेड अलर्ट जारी किया

मौसम विभाग ने कल तक उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और विदर्भ में भीषण लू का रेड अलर्ट जारी किया है। दिल्ली, हरियाणा और चंडीगढ़ में लू की स्थिति के लिए 'ऑरेंज' अलर्ट जारी किया गया है। आज पंजाब, बिहार, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, ओडिशा, राजस्थान, तेलंगाना और उत्तराखंड में भी लू की संभावना है। अ...