मई 21, 2026 2:41 अपराह्न

printer

मौसम विभाग ने कल तक उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और विदर्भ में भीषण लू का रेड अलर्ट जारी किया

मौसम विभाग ने कल तक उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और विदर्भ में भीषण लू का रेड अलर्ट जारी किया है। दिल्ली, हरियाणा और चंडीगढ़ में लू की स्थिति के लिए ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया गया है। आज पंजाब, बिहार, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, ओडिशा, राजस्थान, तेलंगाना और उत्तराखंड में भी लू की संभावना है।

अगले दो दिन के दौरान पश्चिम बंगाल के गांगेय क्षेत्र, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईक्काल में भी गर्म और उमस भरे मौसम रहेगा। इस बीच, कल तक ओडिशा और उत्तर प्रदेश में रात के समय मौसम गर्म रह सकता है। कल तक देश के पूर्वोत्तर हिस्सों, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, केरल, माहे और कर्नाटक में तेज बारिश हो सकती है।