राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने महाराष्ट्र, गुजरात, दिल्ली और पश्चिम बंगाल में ई-सिगरेट की तस्करी करने वाले गिरोह पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 120 करोड़ रुपये की तीन लाख इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट ज़ब्त की हैं। वित्त मंत्रालय ने बताया कि ये प्रतिबंधित ई-सिगरेट चीन से मंगवाई गई थीं। भारत में ‘इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट निषेध अधिनियम, 2019’ के तहत इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट और सभी इलेक्ट्रॉनिक निकोटीन डिलीवरी सिस्टम प्रतिबंधित हैं।
News On AIR | मई 21, 2026 5:11 अपराह्न
डीआरआई ने 120 करोड़ रुपये की तीन लाख इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट ज़ब्त की