उत्तराखंड में चमोली जिला स्थित यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल फूलों की घाटी पर्यटकों के लिए खोल दी गई है। वन विभाग ने पर्यटकों से घाटी की समृद्ध जैव विविधता और दुर्लभ वनस्पति संरक्षण में सहयोग की अपील की है। वर्तमान में घाटी में 300 से अधिक फूलों की प्रजातियां और दुर्लभ वनस्पतियां मौजूद हैं। वन क्षेत्राधिकारी चेतना कांडपाल ने बताया कि घाटी 31 अक्टूबर तक पर्यटकों के लिए खुली रहेगी।
फूलों की घाटी दुर्गम भौगोलिक क्षेत्र में स्थित है। मौसम और सुरक्षा संबंधी मानकों को ध्यान में रखते हुए पर्यटकों के लिए आवश्यक दिशानिर्देश जारी किए जा रहे हैं।