जून 2, 2026 6:49 पूर्वाह्न

printer

अमरीकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा, इस्राएल और हिज़बुल्‍ला संघर्ष रोकने पर सहमत हुए

अमरीका के राष्‍ट्रपति डॉनल्‍ड ट्रंप ने कहा है कि इस्राएल और हिज़बुल्‍ला संघर्ष रोकने पर सहमत हो गए हैं। श्री ट्रंप ने बताया कि उन्‍होंने इस्राएल के प्रधानमंत्री बेन्‍यामिन नेतन्‍याहू से बातचीत की है और मध्‍यस्‍थों के जरि‍ए हिज़बुल्‍ला से भी संपर्क किया है। श्री ट्रंप ने बताया कि अब बेरूत की ओर सेना नहीं भेजी जा रही है और जो सैनिक रास्‍ते में हैं उन्‍हें वापस बुला लिया गया है। हिज़बुल्‍ला ने कहा है कि यदि इस्राएल की ओर से हमले बंद होते हैं तो वह भी हमला नहीं करेगा।
 
इससे पहले इस्राएल ने बेरूत के दक्षिणी हिस्‍से पर हमले का आदेश दिया था और उसकी सेना पिछले 26 वर्षों में पहली बार लेबनान के काफी भीतरी इलाके तक पहुंच गई थी। जवाब में हिजबुल्‍ला ने भी हायफा सहित इस्राएल के उत्‍तरी क्षेत्र पर रॉकेट हमला किया था।