विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने इस वर्ष की कैलाश मानसरोवर यात्रा के यात्रियों का चयन करने के लिए कम्प्यूटर से ड्रॉ निकाला। इस वर्ष की यात्रा जून में शुरू होकर अगस्त में सम्पन्न होगी। विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा है कि निष्पक्ष और पारदर्शी कम्प्यूटर आधारित चयन पक्रिया के माध्यम से एक हजार यात्रियों का चयन किया गया है। ये यात्री लिपूलेख और नाथूला दर्रों के जरिए बीस जत्थों में रवाना होंगे। प्रत्येक जत्थे में 50-50 यात्री रहेंगे। दोनों मार्गों पर वाहन से जा सकते हैं और ट्रेकिंग का रास्ता बहुत कम है। यात्रा मार्ग और जत्थे का ब्यौरा यात्रा की वेबसाइट पर उपलब्ध है। चयन संबंधी अधिसूचना चयनित किए गए यात्रियों को एस.एम.एस और ईमेल के माध्यम से भेज दी गई है। यात्री अपनी चयन की स्थिति जानने के लिए यात्रा वेबसाइट देख सकते हैं। वे हेल्प लाइन नंबर 0 1 1 – 2 3 0 8 8 2 1 4 भी डायल कर सकते है।
News On AIR | मई 21, 2026 5:23 अपराह्न
कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए कम्प्यूटर से निकाला गया ड्रॉ, एक हजार यात्रियों का हुआ चयन