चुनाव

अप्रैल 22, 2026 2:07 अपराह्न

views 3.9K

पश्चिम बंगाल में पहले चरण और तमिलनाडु में एक ही चरण में कल होने वाले विधानसभा चुनावों की सभी तैयारियां पूरी 

पश्चिम बंगाल में कल 16 जिलों की 152 सीटों पर विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान होगा। इस चरण में 1478 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। राज्य में दूसरे चरण का मतदान 29 अप्रैल को होगा।   उधर, तमिलनाडु में भी कल राज्य की सभी 234 विधानसभा सीटों पर एक ही चरण में मतदान होगा। राज्य में 5.73 करोड़ से अधिक मत...

अप्रैल 22, 2026 1:49 अपराह्न

views 110

तमिलनाडु में मतदान कल, सभी व्यवस्थाएं पूरी: अर्चना पटनायक, मुख्य चुनाव अधिकारी

तमिलनाडु की मुख्य चुनाव अधिकारी अर्चना पटनायक ने कहा है कि राज्‍य में कल होने वाले चुनाव की सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। तैयारियों की समीक्षा के बाद आज संवाददाताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पूरे राज्‍य में 33,133 स्थानों पर स्थापित 75 हजार 64 मतदान केंद्रों पर कुल 573 करोड़ मतदाता अपन...

अप्रैल 22, 2026 8:56 पूर्वाह्न

views 121

महाराष्ट्र: बारामती-राहुरी विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान कल

महाराष्ट्र में बारामती और राहुरी विधानसभा उपचुनाव का मतदान कल होगा। प्रचार अभियान कल समाप्त हो गया। बारामती में राष्‍ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की प्रत्‍याशी सुनेत्रा पवार ने प्रचार किया। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, सुनील तटकरे, प्रफुल पटेल, छगन भुजबल, उदय सामंत और रामदास आठवले सहित कई प्रमुख नेता रैल...

अप्रैल 22, 2026 8:46 पूर्वाह्न

views 104

पश्चिम बंगाल में निष्पक्ष चुनाव के लिए राज्यपाल ने नागरिक हेल्पलाइन शुरू की

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल आर.एन. रवि ने विधानसभा चुनाव स्वतंत्र, निष्पक्ष और भयमुक्त सुनिश्चित करने के लिए नागरिक हेल्पलाइन शुरू की है। राज्यपाल कार्यालय ने कहा है कि हेल्पलाइन शुरू करने का निर्णय राज्यपाल ने पिछले कुछ दिनों में जनता के साथ हुई कई बैठकों के बाद लिया है। बैठक के दौरान राज्य में चुनाव ...

अप्रैल 21, 2026 1:11 अपराह्न

views 114

तमिलनाडु का विकास आवश्यक, यह केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से ही संभव: चंद्रबाबू नायडू

तमिलनाडु में तेलुगु देशम पार्टी नेता और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू तथा तमिलनाडु में भाजपा के चुनाव प्रभारी पीयूष गोयल ने आज चेन्नई में मीडिया से बातचीत की। श्री नायडू ने महिला आरक्षण विधेयक को खारिज करने पर डीएमके और कांग्रेस की आलोचना करते हुए कहा कि यह देश की महिलाओं के साथ विश्वा...

अप्रैल 21, 2026 12:58 अपराह्न

views 176

वरिष्‍ठ भाजपा नेता और गृहमंत्री अमित शाह आज उत्तर बंगाल में कई रैलियों को करेंगे संबोधित

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्‍ठ नेता और गृहमंत्री अमित शाह आज उत्तर बंगाल में कई रैलियों को संबोधित करेंगे। सिलिगु‍डी में सुकना खेल मैदान में एक रैली को संबोधित करते हुए उन्‍होंने इस क्षेत्र के आठ विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में चुनाव लड़ रहे पार्टी उम्‍मीदवारों के समर्थन में प्रचार किया। श्री शाह ने ...

अप्रैल 21, 2026 12:43 अपराह्न

views 104

प. बंगाल में सभी मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग व्यवस्था के सुचारू संचालन का ट्रायल रन आज से शुरू

पश्चिम बंगाल में पहले चरण के मतदान को देखते हुए सभी मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग व्यवस्था के सुचारू संचालन का ट्रायल रन आज से शुरू हो रहा है। यह प्रक्रिया राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी के कार्यालय से संचालित की जाएगी। केंद्रीय बलों, कोलकाता पुलिस, राज्य पुलिस और निर्वाचन आयोग के प्रतिनिधि मतदान के द...

अप्रैल 21, 2026 11:55 पूर्वाह्न

views 173

तमिलनाडु में आज चुनाव प्रचार का आखिरी दिन

तमिलनाडु में आज चुनाव प्रचार का आखिरी दिन है। निर्वाचन आयोग के अनुसार, शाम छह बजे के बाद किसी भी तरह का चुनाव प्रचार नहीं होगा। भाजपा नेता ने कहा कि डीएमके ने राज्य में सबसे खराब शासन दिया है और डीएमके शासन में वंशवादी शासन ग्राम पंचायत स्तर तक फैल गया था। एडप्पाडी पलानीसामी ने कानून-व्यवस्था की बिग...

अप्रैल 21, 2026 11:53 पूर्वाह्न

views 2.9K

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के पहले चरण के लिए प्रचार का आज अंतिम दिन

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के पहले चरण के लिए प्रचार का आज अंतिम दिन है।  पहले चरण में 16 जिलों की 152 सीटों पर 23 अप्रैल को मतदान होगा। सभी प्रमुख दलों के नेता राज्य भर में रैलियां कर रहे हैं, चुनाव आयोग ने 48 घंटे की शांतिपूर्ण अवधि और ड्राई डे सहित सख्त नियम लागू किए हैं। अब तक के आधिकारिक ...

अप्रैल 21, 2026 6:41 पूर्वाह्न

views 105

निर्वाचन आयोग स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव कराने के लिए हर संभव प्रयास करेगा: मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार

पश्चिम बंगाल में चुनाव को लेकर मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने भरोसा जताया है कि  निर्वाचन आयोग स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव कराने के लिए हर संभव प्रयास करेगा। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया पूरी तरह से भयमुक्त, हिंसामुक्त और दबावमुक्त होगी। साथ ही यह भी कहा कि राज्य ...