पश्चिम बंगाल में पहले चरण के मतदान को देखते हुए सभी मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग व्यवस्था के सुचारू संचालन का ट्रायल रन आज से शुरू हो रहा है। यह प्रक्रिया राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी के कार्यालय से संचालित की जाएगी।
केंद्रीय बलों, कोलकाता पुलिस, राज्य पुलिस और निर्वाचन आयोग के प्रतिनिधि मतदान के दिन बूथों से लाइव प्रसारण सुनिश्चित करने के लिए मिलकर काम करेंगे। इस पहल का उद्देश्य बूथ स्तर पर निगरानी को मजबूत करना और पारदर्शी मतदान प्रक्रिया सुनिश्चित करना है। निर्वाचन आयोग दिल्ली से इस ट्रायल रन के हर चरण की स्वयं निगरानी करेगा।