नवम्बर 22, 2026 6:11 पूर्वाह्न

printer

चार देशों की कबड्डी चैंपियनशिप में भारतीय अंडर-20 टीम की शानदार शुरुआत

काठमांडू में चार देशों की कबड्डी चैंपियनशिप में भारत की अंडर-20 टीम ने शानदार शुरुआत करते हुए बांग्लादेश को 76-21 के बड़े अंतर से हराया। एक अन्य मुकाबले में मेजबान नेपाल ने थाईलैंड को 56-50 से छह अंकों से पराजित किया। अंक तालिका में भारत पहले और नेपाल दूसरे स्थान पर है। प्रतियोगिता में भारत, नेपाल, बांग्लादेश और थाईलैंड की टीम हिस्सा ले रही हैं। लीग चरण में सभी टीम एक-दूसरे के साथ खेलेंगी। शीर्ष पर रहने वाली दो टीम कल फाइनल में आमने-सामने होगी।