वेलिंगटन में भारत के साथ पहले क्रिकेट टेस्ट मैच के चौथे दिन मेजबान न्यूजीलैंड ने दूसरी पारी में ताजा समाचार मिलने 31/1 बना लिए थे। इससे पहले भारत ने कल की रन संख्या 486/4 रन से आगे खेलना शुरू किया और नौ विकेट पर 720 रन बनाकर अपनी पहली पारी घोषित की। ऋषम पंत 128 रन बनाकर आउट हुए, जबकि ध्रुव जुरेल ने 78 रन बनाए। दोनों ने छठे विकेट के लिए 75 रन जोडे।
लोकेश राहुल ने 136 और यशस्वी जायसवाल ने 85 रन की पारियां खेली। देवदत्त पड्डिकल ने 80 और कप्तान शुभमन गिल ने 98 रन का योगदान दिया। पहली पारी के आधार पर भारत को न्यूजीलैंड पर 352 रन की बढ़त हासिल है। न्यूजीलैंड ने पहली पारी में 368 रन ही बनाए थे। हेनरी निकोल्स और ग्लेन फिलिप्स ने शतक लगाए। भारत के लिए जसप्रीत बुमराह ने चार और आकाश्दीप ने तीन विकेट लिए। दो मैचों की इस टेस्ट श्रृंखला से दोनो टीमों को विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के लिए अंक अर्जित होंगे।