नवम्बर 22, 2026 7:50 पूर्वाह्न

printer

महिला हॉकी एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में भारत ने दूसरे लीग मैच में दक्षिण कोरिया को पराजित किया

भोपाल में महिला हॉकी एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में कल भारत ने अपने दूसरे लीग मैच में दक्षिण कोरिया को 2-1 से पराजित किया। भारत के लिए मुमताज खान और सुनेलिता टोप्‍पो ने गोल किए। दक्षिण कोरिया के लिए होंग यूनग्‍इन ने एकमात्र गोल दागा। नवनीत कौर को प्‍लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया। भारत की यह लगातार दूसरी जीत है। एक अन्‍य मैच में जापान ने थाईलैंड को 3-0 से हराया जबकि चीन और म‍लेशिया के बीच मैच 2-2 से ड्रा रहा। 24 नवंबर को भारत का सामना चीन से और बुधवार को जापान से होगा।