नवम्बर 22, 2026 7:43 पूर्वाह्न

printer

अनुपमा रामचंद्रन ने दूसरी बार विश्व महिला स्नूकर चैंपियनशिप का खिताब जीता

मध्य प्रदेश के इंदौर में अनुपमा रामचंद्रन ने कल लगातार दूसरी बार विश्व महिला स्नूकर चैंपियनशिप का खिताब जीता। फाइनल में अनुपमा ने हांगकांग की सो मेन यान को 3-1 से हराया। पहला फ्रेम 16-58 से गंवाने के बाद अनुपमा ने शानदार वापसी की और लगातार अगले तीन फ्रेम जीतकर इतिहास रच दिया। अनुपमा ने पिछले वर्ष यह खिताब जीतकर भारत की पहली महिला विश्व स्नूकर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया था।