नवम्बर 22, 2026 8:40 पूर्वाह्न

printer

गोवा अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में आज ब्रिक्स फिल्मों की प्रस्तुति की शुरूआत हिंदी फिल्म ‘रामायण’ की प्रदर्शन के साथ होगी

गोवा में अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव-इफ्फी में आज ब्रिक्‍स फिल्मों की प्रस्‍तुति की शुरुआत नितेश तिवारी निर्देशित हिंदी फिल्म ‘रामायण: राइज़ ऑफ़ अ लीजेंड’ भाग एक के प्रदर्शन से होगी। भारत की ब्रिक्‍स अध्यक्षता में 11 सदस्य देशों के साथ-साथ साझेदार देशों की फिल्मों को महोत्‍सव में शामिल किया गया है।

रामायण के अलावा ब्रिक्‍स देशों की 21 फिल्मों का प्रदर्शन किया जाएगा। इनमें ब्राजील की ‘अमादेओ एंड द हाइपोथेटिकल न्यू वर्ल्ड’, रूस की ‘बो बो’, चीन की ‘एम्बर्स’, इथियोपिया और कतर की ‘फया दायी’, संयुक्त अरब अमीरात की ‘बाब’, मिस्र, ट्यूनीशिया और कतर की ‘सेफ एग्जिट’, कजाकिस्तान की ‘किंडिक’, उज्बेकिस्तान की ‘कॉटन’, क्यूबा की ‘बाराकोआ’ और वियतनाम की ‘1982’ शामिल हैं।