नवम्बर 22, 2026 10:27 पूर्वाह्न

printer

उत्तर-पूर्वी राज्यों में मूसलाधार वर्षा और तूफान; आंध्र प्रदेश के रायलसीमा में तेज हवाओं के साथ गरज-चमक की संभावना

मौसम विभाग ने आज असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में मूसलाधार वर्षा और गरज के साथ तूफान आने का अनुमान व्यक्त किया है। विभाग ने आज आंध्र प्रदेश में रायलसीमा में बिजली चमकने और तेज हवाओं के साथ गरज-चमक की भी संभावना जताई है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में कल तक घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। इस बीच, दिल्ली-एनसीआर में वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में बनी हुई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, आज सुबह सात बजे दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक 236 दर्ज किया गया।