अप्रैल 21, 2026 1:11 अपराह्न

printer

तमिलनाडु का विकास आवश्यक, यह केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से ही संभव: चंद्रबाबू नायडू

तमिलनाडु में तेलुगु देशम पार्टी नेता और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू तथा तमिलनाडु में भाजपा के चुनाव प्रभारी पीयूष गोयल ने आज चेन्नई में मीडिया से बातचीत की। श्री नायडू ने महिला आरक्षण विधेयक को खारिज करने पर डीएमके और कांग्रेस की आलोचना करते हुए कहा कि यह देश की महिलाओं के साथ विश्वासघात है।

उन्होंने कहा कि सच्चाई यह है कि परिसीमन विधेयक से राज्यों की सीटें बढ़ेंगी, घटेंगी नहीं। विधानसभाओं में 33 प्रतिशत महिलाओं को आरक्षण दिया जाएगा।

श्री नायडू ने डीएमके और कांग्रेस पर सच्चाई से भटकाने का आरोप लगाते हुए कहा कि जब भी महिला आरक्षण विधेयक संसद में लाया गया, दोनों ही पार्टियां इसके खिलाफ रहीं। उन्‍होंने कहा कि तमिलनाडु का विकास आवश्यक है और यह केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से ही संभव है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व से ही अर्थव्यवस्था मजबूत है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला