अप्रैल 22, 2026 8:46 पूर्वाह्न

printer

पश्चिम बंगाल में निष्पक्ष चुनाव के लिए राज्यपाल ने नागरिक हेल्पलाइन शुरू की

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल आर.एन. रवि ने विधानसभा चुनाव स्वतंत्र, निष्पक्ष और भयमुक्त सुनिश्चित करने के लिए नागरिक हेल्पलाइन शुरू की है। राज्यपाल कार्यालय ने कहा है कि हेल्पलाइन शुरू करने का निर्णय राज्यपाल ने पिछले कुछ दिनों में जनता के साथ हुई कई बैठकों के बाद लिया है। बैठक के दौरान राज्य में चुनाव से पहले और चुनाव के बाद हिंसा की आशंका व्यक्त की गई थी। 
 
राज्य प्रशासन और पुलिस ने निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार भयमुक्त चुनाव सुनिश्चित करने के लिए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की है।  इस पहल का उद्देश्य प्रत्येक मतदाता का स्वतंत्र और भयमुक्‍त तरीके से लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भाग लेने को सुनि‍श्चित करना है। 
 
पूर्व राज्‍यपाल, सी.वी. आनंद बोस ने वर्ष 2023 में हुए पंचायत चुनावों के दौरान हिंसा रोकने के लिए इसी तरह का निर्णय लिया था।