राज्‍य समाचार

मई 3, 2026 10:49 पूर्वाह्न

views 92

राष्ट्रीय राजधानी में लू की स्थिति, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने की राहत उपायों की घोषणा

राष्ट्रीय राजधानी में लू की स्थिति बनी हुई है। इस बीच, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि सरकारी और निजी क्षेत्रों के सभी श्रमिकों को दोपहर एक बजे से 4 बजे के बीच अवकाश दिया जाना चाहिए। उन्होंने बताया कि दिल्ली सरकार ने इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं। श्रीमती गुप्‍ता ने दिल्ली परिवहन निग...

मई 3, 2026 10:40 पूर्वाह्न

views 306

पश्चिम बंगाल, केरल, तमिलनाडु, असम और केंद्र शासित प्रदेश पुद्दुचेरी में कल होगी मतगणना

पश्चिम बंगाल, केरल, तमिलनाडु, असम और केंद्र शासित प्रदेश पुद्दुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव की मतगणना कल होगी। असम की 126, केरल की 140 और पुद्दुचेरी की 30 सीट के लिए मतदान 9 अप्रैल को हुआ था। तमिलनाडु की 234 सीटों के लिए 23 अप्रैल को और पश्चिम बंगाल की 293 सीटों के लिए दो चरणों में 23 और 29 अप्रैल को...

मई 3, 2026 10:39 पूर्वाह्न

views 44

आंध्र प्रदेश: सरकार ने नहरों की मरम्मत, गाद निकालने और रखरखाव के लिए 397 करोड़ रुपये जारी किए गए

आंध्र प्रदेश के जल संसाधन मंत्री एन. रामा नायडू ने कहा है कि राज्य सरकार ने आगामी खरीफ मौसम से पहले नहरों की मरम्मत, गाद निकालने और रखरखाव कार्यों के लिए 397 करोड़ रुपये जारी किए हैं। श्री नायडू ने कहा कि कृषि भूमि को निर्बाध जल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए सिंचाई शुरू होने से पहले ये कार्य पूरे कर...

मई 3, 2026 10:00 पूर्वाह्न

views 138

अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय सहित देश के कई राज्यों में तेज वर्षा का अनुमान: मौसम विभाग

मौसम विभाग ने अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और सिक्किम के साथ-साथ केरल, तमिलनाडु और पुद्दुचेरी में आज तेज वर्षा का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। लद्दाख और जम्मू-कश्मीर में गरज के साथ ओलावृष्टि की संभावना है। दिल्ली, बिहार, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, झारखंड, मध्य प्रदेश, ओड...

मई 3, 2026 8:46 पूर्वाह्न

views 1.5K

पश्चिम बंगाल: निर्वाचन आयोग ने फाल्टा विधानसभा क्षेत्र में पूरी मतदान प्रक्रिया रद्द की

निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में फाल्टा विधानसभा क्षेत्र में पूरी मतदान प्रक्रिया रद्द करने का असाधारण कदम उठाया है। इस विधानसभा क्षेत्र के सभी 285 मतदान केंद्रों पर 21 मई को नए सिरे से वोट डाले जाएंगे। मतों की गिनती 24 मई को की जाएगी।   आयोग ने बताया है कि यह निर्णय 29 अप्र...

मई 2, 2026 9:30 अपराह्न

views 119

उत्तर प्रदेश में 22 मई से जनगणना के लिए घरों की सूची बनाने का कार्य शुरू होगा

उत्तर प्रदेश में जनगणना - 2027 के पहले चरण के अंतर्गत घरों की सूची बनाने का कार्य इस महीने की 22 तारीख से शुरू होगा। 7 मई से स्व-गणना की सुविधा उपलब्ध होगी। उत्‍तर प्रदेश की मुख्य प्रधान जनगणना अधिकारी शीतल वर्मा ने लखनऊ में बताया कि नागरिक आधिकारिक वेबसाइट पर पंजीकरण कराकर स्व-गणना सुविधा के माध्यम...

मई 2, 2026 8:16 अपराह्न

views 21.2K

रेलवे ने पलवल स्टेशन की लोकल ट्रेनों के रूट का विस्तार किया

रेलवे ने पलवल स्टेशन से चलने वाली लोकल रेलगाड़ियों के मार्ग का विस्‍तार किया है। गाड़ी संख्‍या 64016 और 64019 को मथुरा तक बढ़ा दिया गया है, जबकि गाड़ी संख्‍या 64082 और 64051 अब कोसी कलां तक चलेगी। हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि केंद्र सरकार के इस फैसले से दैनिक यात्रियों को काफी राह...

मई 2, 2026 7:50 अपराह्न

views 65

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने जनसुनवाई के दौरान नागरिकों की समस्याएं सुनीं, कार्रवाई के दिए निर्देश

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग विधानसभा क्षेत्र में आयोजित जनसुनवाई के दौरान नागरिकों की समस्याएं, शिकायतें और सुझाव सुने और संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने कहा कि जनसुनवाई केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि जनता की अपेक्षाओं को समझने और उनका समाधान ...

मई 2, 2026 7:46 अपराह्न

views 55

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में क्रेन गिरने से दो मजदूरों की मौत

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में निर्माणाधीन दहिसर - भयंदर लिंक रोड के परियोजना स्थल पर आज एक क्रेन गिरने से दो मजदूरों की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज किया गया है। दुर्घटना के कारणों की जांच जारी है।

मई 2, 2026 6:57 अपराह्न

views 122

पश्चिम बंगाल के 15 बूथों पर पुनर्मतदान जारी, 5 बजे तक 87% से अधिक मतदान दर्ज

पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के 15 मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान जारी है। इनमें मगराहट पश्चिम के 11 और डायमंड हार्बर विधानसभा क्षेत्र के चार मतदान केंद्र शामिल हैं।   शाम 5 बजे तक 87 प्रतिशत मतदान दर्ज किया जा चुका था। दोनों विधानसभा क्षेत्रों में मतदान काफी हद तक शांतिपूर्ण रहा।   संबंधित रि...