आधुनिक और विविध कृषि पद्धतियों को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के अंतर्गत जम्मू-कश्मीर के राजौरी में अपर उपायुक्त रवि कुमार सिहाग ने सात दिवसीय अंतरराज्यीय अनुभव-सह-प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए 40 किसानों के एक दल को झंडी दिखाकर रवाना किया है। कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन एजेंसी-एटीएमए कार्यक्रम के अंतर्गत हिमाचल प्रदेश के पालमपुर स्थित सीएसके एचपीकेवी में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य किसानों को उन्नत कृषि प्रौद्योगिकियों का व्यावहारिक ज्ञान और प्रत्यक्ष अनुभव प्रदान करना है।
News On AIR | जुलाई 5, 2026 8:20 पूर्वाह्न
जम्मू-कश्मीर के राजौरी से 40 किसान सात दिवसीय अंतरराज्यीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए रवाना हुए